Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर लेनी है जूलरी? जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर लेनी है जूलरी? जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: करवा चौथ पर सोने-चांदी की जूलरी खरीदने वालों के लिए इस बार कीमतें राहत लेकर आई हैं। सोने-चांदी के भाव अपने उच्च स्तरों से काफी अधिक टूट चुके हैं। गुरुवार को भी कीमतें वैश्विक और घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 3.90 डॉलर टूटकर 4,047 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 26.02 डॉलर गिरकर 4041.34 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

MCX पर टूटे सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 41 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,664 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.56 फीसदी या 1093 रुपये की गिरावट के साथ 1,93,232 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के हाजिर भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सोने का भाव बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करता दिखा। सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट सोने का रेट 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट

सोने से इतर चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *