Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में चांदी ₹17,000 सस्ती, सोने में भी भारी गिरावट; चेक करें 24K का भाव

Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में चांदी ₹17,000 सस्ती, सोने में भी भारी गिरावट; चेक करें 24K का भाव

देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक दोनों कीमती धातुओं के दाम अचानक लुढ़क गए। बाजार में चांदी प्रति किलो 10 हजार रुपये तक औंधे मुंह गिरी, वहीं सोने की कीमतों में भी 4,000 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची
गिरावट की मुख्य वजह: अमेरिकी महंगाई के आंकड़े

सोने-चांदी में इस बड़ी बिकवाली की मुख्य कड़ी अमेरिका से जुड़े आर्थिक आंकड़ों से जुड़ी है। हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में मुद्रास्फीति (महंगाई) फेडरल रिजर्व के तय लक्ष्य 2 फीसदी से लगातार ऊपर बनी हुई है।

आगे भी गिर सकते हैं दाम

महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका गहरा गई है। जानकारों के अनुसार, जब तक ब्याज दरों में इजाफे का यह सिलसिला जारी रहता है, तब तक डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत बने रहेंगे, जिससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव पर दबाव बना रह सकता है और कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। पीएल कैपिटल के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोदिया के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मुद्रास्फीति की चिंताओं और अमेरिका में मौद्रिक नीति के और सख्त होने की आशंकाओं के कारण सर्राफा बाजार पर दबाव पड़ा, जिससे चांदी की कीमत भी गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। चांदी इससे पहले 10 दिसंबर, 2025 को 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया। यह 122.06 डॉलर यानी 3.04 प्रतिशत गिरकर 3,899.33 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी की कीमत भी 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई। यह 3.1 डॉलर यानी छह प्रतिशत गिरकर 49.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो इसका 11 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले चांदी 21 नवंबर, 2025 को 50 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *