संभल में आवारा कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत:एक हाथ नोंचकर ले गए, पैर का मांस खाया, मां-दादी के साथ चारा लेने जा रही थी

संभल में आवारा कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत:एक हाथ नोंचकर ले गए, पैर का मांस खाया, मां-दादी के साथ चारा लेने जा रही थी

संभल में मां और दादी के साथ चारा लेने जा रही 9 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। 10-12 कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोचा। शोर सुनकर पीछे चल रहीं दादी और मां मौके जब तक पहुंचे तब तक कुत्ते बच्ची का एक हाथ नोचकर भाग गए। आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के चेहरे समेत पूरे शरीर पर गहरे जख्म थे। एक पैर से मांस भी गायब था। घटना की सूचना के 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची। परिवार के लोगों से मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के एक हाथ की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। मामला थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव पोटा के विनोद उर्फ बंटी रहते हैं। उनकी 9 साल की बेटी रिया गौतम थी। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। रिया रविवार की शाम 5 बजे बच्ची अपनी मां ममता और दादी मुन्नी के साथ शमशान के पास खेत से बकरी एवं भैंसों के लिए चारा लेने जा रही थी। मां और दादी थोड़ा आगे चली गई थीं। बच्ची पीछे रह गई थी। इसी दौरान 10-12 आवारा कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख सुनने के बाद मां दौड़कर आई। कुत्तों को भगाने की कोशिश की। कुत्तों बच्ची को बुरी तरह से नोचते रहे। मां और दादी चीखने लगीं। कुत्ते पर बच्ची के हमले को देखकर आसपास खेतों में मौजूद लोग गांव के लोग भी दौड़ पड़े। कुत्ते बच्ची का एक हाथ नोंचकर भाग गए। बच्ची के पूरे शरीर पर गहरे जख्म थे। उसके एक पैर का मांस भी कुत्तों ने नोच लिया था। कुत्तों के बुरी तरह से नोचने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन परिवार के लोग अपनी संतुष्टि के लिए उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। —————————– ये खबर भी पढ़ें बहराइच में मां-दो बेटियों की लाश मिली, पिता बोले- 3 बेटियां थीं, बेटे के लिए ससुरालवाले ताना मारते थे बहराइच में मां और दो मासूम बेटियों के शव तालाब में मिले हैं। महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां ही थीं। पिता का आरोप है कि बेटा नहीं होने पर ससुराल के लोग उसे ताने मारते थे। शनिवार देर रात में पुलिस ने तीनों शव तालाब से बरामद किए। यह मामला पयागपुर कस्बे का है। महिला ने बेटियों के साथ आत्महत्या की या हत्या हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *