शेखपुरा में प्रेम प्रसंग में फरार युवती बरामद:पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, आरोपी के माता-पिता जेल में

शेखपुरा में प्रेम प्रसंग में फरार युवती बरामद:पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, आरोपी के माता-पिता जेल में

शेखपुरा के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। पुलिस अब बरामद युवती का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराने की तैयारी कर रही है। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती तीन माह पहले अपने ही गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वे दोनों दिल्ली में एक किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। प्राथमिकी गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी युवती के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पिछले महीने मुख्य आरोपी के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी युवक ने युवती को घर आने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और सपना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने युवती को शेखपुरा शहर के पटेल चौक स्थित रेलवे गुमटी के पार एक निजी स्कूल के पास से बरामद किया। मामले का मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार पुलिस अब युवती को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार है। शेखपुरा के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। पुलिस अब बरामद युवती का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराने की तैयारी कर रही है। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती तीन माह पहले अपने ही गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वे दोनों दिल्ली में एक किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। प्राथमिकी गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी युवती के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पिछले महीने मुख्य आरोपी के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी युवक ने युवती को घर आने वाली ट्रेन में बैठा दिया था। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार और सपना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने युवती को शेखपुरा शहर के पटेल चौक स्थित रेलवे गुमटी के पार एक निजी स्कूल के पास से बरामद किया। मामले का मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार पुलिस अब युवती को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई कर रही है। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *