राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भिखना पहाड़ी के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे मिलने के बहाने गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन संबंध बनाया। घटना बीते 11 अप्रैल की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता मुंगेर जिले की रहने वाली है। स्नैपचैट से हुई दोस्ती, होटल में किया दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात दानापुर निवासी प्रतीक कुमार से स्नैपचैट के जरिए हुई थी। 5-6 दिन की बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद प्रतीक उसे 11 अप्रैल को मिलने के बहाने गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ले गया। फिर लड़के ने होटल के कमरे में जबरन संबंध बनाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, होटल तक लड़की सहमति से गई थी, लेकिन लड़के ने होटल में जबरन संबंध बनाया। होटल से आने के बाद दोनों ने फिर आपस में बातचीत भी की। तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला इसी बीच पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मां पटना पहुंची। तब पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में मां को बताया। पहले उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां स्थिति सामान्य नहीं होने पर PMCH में परिजनों ने उसका इलाज कराया। फिलाहल, लड़की की हालत ठीक है। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि, ‘पीड़िता ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत की है। आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार (23) के तौर पर हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’ आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता दस्तावेजों के मुताबिक नाबालिग है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भिखना पहाड़ी के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे मिलने के बहाने गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन संबंध बनाया। घटना बीते 11 अप्रैल की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता मुंगेर जिले की रहने वाली है। स्नैपचैट से हुई दोस्ती, होटल में किया दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात दानापुर निवासी प्रतीक कुमार से स्नैपचैट के जरिए हुई थी। 5-6 दिन की बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद प्रतीक उसे 11 अप्रैल को मिलने के बहाने गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ले गया। फिर लड़के ने होटल के कमरे में जबरन संबंध बनाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, होटल तक लड़की सहमति से गई थी, लेकिन लड़के ने होटल में जबरन संबंध बनाया। होटल से आने के बाद दोनों ने फिर आपस में बातचीत भी की। तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला इसी बीच पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मां पटना पहुंची। तब पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में मां को बताया। पहले उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां स्थिति सामान्य नहीं होने पर PMCH में परिजनों ने उसका इलाज कराया। फिलाहल, लड़की की हालत ठीक है। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि, ‘पीड़िता ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत की है। आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार (23) के तौर पर हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’ आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता दस्तावेजों के मुताबिक नाबालिग है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


