प्रतीक यादव मौत पर दोस्त सुमित का बड़ा खुलासा, कहा-कोई गंभीर बीमारी नहीं थी

प्रतीक यादव मौत पर दोस्त सुमित का बड़ा खुलासा, कहा-कोई गंभीर बीमारी नहीं थी

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है, लेकिन अब इस मामले में उनके करीबी दोस्त सुमित के एक बयान ने हलचल मचा दी है। सुमित का कहना है कि प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं। सुमित और प्रतीक रोजाना साथ में जिम जाया करते जाते थे। सुमित के इस खुलासे के बाद अब मौत किन कारणों से हुई उसके लेकर सवाल उठने लगे हैं।

‘हम साथ जिम जाते थे, वह बहुत फिट था’

प्रतीक के दोस्त सुमित ने बताया कि वे दोनों बहुत करीबी थे। सुमित ने कहा कि मैं प्रतीक का दोस्त हूं और हम लंबे समय से एक साथ जिम जा रहे थे। वह अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखता था। जिम में वर्कआउट करते समय भी उसे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। वह शारीरिक रूप से काफी मजबूत और फिट इंसान था।

बीमारी की खबरों को बताया गलत

सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को सुमित ने गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि प्रतीक पहले से बीमार था। सुमित का कहना है कि अगर प्रतीक को कोई छोटी-सी भी परेशानी होती, तो वह उन्हें जरूर बताता। सुमित ने बताया कि एक साथ घंटों वर्कआउट करने के कारण हम एक-दूसरे की सेहत के बारे में सब जानते थे। उसे कोई बीमारी नहीं थी। इ

जांच की मांग और गहराता सस्पेंस

सुमित के इस बयान ने इस पूरी घटना को एक नया मोड़ दे दिया है। दोस्त की अचानक मौत से सुमित बहुत दुखी हैं और उन्होंने इस मामले की ठीक से जांच करने की अपील की है। सुमित का मानना है कि सच सामने आना जरूरी है कि आखिर उनके दोस्त के साथ ऐसा क्या हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘आखिरी उड़ान’

प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हर किसी को भावुक कर रही है। 3 अप्रैल को उन्होंने एक वीडियो डाला था जिसमें वे जेट विमान उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में वे बहुत खुश दिख रहे थे और उन्होंने लिखा था- ‘इंजन की गूंज के साथ आसमान खुल गया और मैंने कंट्रोल संभाल लिया। यह पल बहुत यादगार और रोमांच से भरा है।’ किसी ने नहीं सोचा था कि बादलों के बीच मुस्कुराते हुए प्रतीक का यह वीडियो उनकी आखिरी याद बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *