कार बेचने के नाम पर 3.30 लाख की ठगी:महेंद्रगढ़ का मामला, रेवाड़ी के व्यक्ति को बेची थी, किश्तें नहीं भरीं

कार बेचने के नाम पर 3.30 लाख की ठगी:महेंद्रगढ़ का मामला, रेवाड़ी के व्यक्ति को बेची थी, किश्तें नहीं भरीं

महेंद्रगढ़ जिले में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव गोद निवासी 26 वर्षीय युवक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी इनोवा क्रिस्टा कार को बेचने के लिए परिचित डीलर ललित कुमार के माध्यम से सौदा किया था। शिकायत के अनुसार महेंद्रगढ़ के नांगल माला गांव निवासी आरोपी ललित कुमार फाइनेंस गाड़ियों की रिकवरी और सेल-परचेज का काम करता है। उसने उसको गाड़ी के अच्छे दाम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 16 सितंबर 2025 को उसने गाड़ी अपने यार्ड (गांव बुचावास) में खड़ी करवा ली। रेवाड़ी का खरीददार बाद में 27 सितंबर को ललित कुमार ने एक कथित खरीदार सुरेंद्र कुमार निवासी गांव कोसली, जिला रेवाड़ी को दिखाकर एग्रीमेंट करवा दिया। इस दौरान 3.30 लाख रुपये दिलवाए गए, जिसमें से 30 हजार रुपये कमीशन के रूप में ललित कुमार ने रख लिए। एग्रीमेंट में तय हुआ कि आगे की सभी किश्तें खरीदार भरेगा। नहीं भरी किश्त कुछ दिन बाद फाइनेंस कंपनी से किश्त बकाया होने के फोन आने लगे। शिकायतकर्ता ने जब ललित कुमार से संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जब दिए गए पते पर जाकर सुरेंद्र कुमार के बारे में जानकारी ली गई तो वहां ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। जीपीएस सिस्टम भी निकाला पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी में लगा जीपीएस सिस्टम भी निकाल दिया, जिससे वाहन की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। साथ ही गाड़ी के गलत इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *