पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सुनी जनता की समस्याएं:शामली में जनता दर्शन कार्यक्रम किया, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सुनी जनता की समस्याएं:शामली में जनता दर्शन कार्यक्रम किया, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्महाउस पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके तत्काल निवारण के निर्देश दिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राणा ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जनमानस की शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता को होने वाली असुविधाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राणा ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनसे नागरिकों को लाभ मिल रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान, पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने थानाभवन स्थित फार्महाउस पहुंचकर सुरेश राणा को बधाई दी। जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पश्चिम बंगाल में छह महीने तक प्रवास किया। वे साउथ कोलकाता के नॉर्थ 24 परगना और साउथ 24 परगना क्षेत्र के प्रभारी थे, जिसमें 63 विधानसभा सीटें आती हैं। उनके परिश्रम से भाजपा ने इनमें से 43 सीटें जीतीं, जबकि पिछली बार इस क्षेत्र में पार्टी दहाई के अंक तक ही पहुंच पाई थी। इस कार्यक्रम में ठाकुर सोमपाल सिंह, दामोदर सैनी, सूर्यवीर सिंह, रोहित विश्वकर्मा, विशेष सरोहा, आशीष त्यागी, सचिन चौहान, सूरजपाल गुर्जर, शक्ति सिंघल और राजेश राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *