मुंगेर जिले के बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य पथ पर शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन में आग लग गई। साधु बाबा स्थान के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर मार्किंग कार्य में लगे इस केमिकल युक्त वाहन में अचानक आग लगी, जिससे उस पर रखे तीन एलपीजी सिलेंडर फट गए। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडरों में हुए धमाके इतने तीव्र थे कि उनके और वाहन के टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक सड़क और खेतों में फैल गए। धमाकों की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था यह पिकअप वाहन फोरलेन निर्माण कार्य में मार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था। इसमें केमिकल के डिब्बे, मशीनें और तीन एलपीजी सिलेंडर रखे थे। बताया गया कि चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर चाय पीने गया था, तभी वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई। 20 किलोमीटर दूर से अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ियां बुलाई गईं घटना के समय चालक सहित पांच मजदूर वाहन के पास मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित दूरी पर हट गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के दौरान बरियारपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, लगातार धमाकों और तेज आग की लपटों के कारण दमकलकर्मी शुरुआत में आग बुझाने के करीब जाने से हिचक रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर से अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद सुरक्षित दूरी से पानी की तेज बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लगभग एक घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मुंगेर जिले के बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य पथ पर शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन में आग लग गई। साधु बाबा स्थान के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर मार्किंग कार्य में लगे इस केमिकल युक्त वाहन में अचानक आग लगी, जिससे उस पर रखे तीन एलपीजी सिलेंडर फट गए। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडरों में हुए धमाके इतने तीव्र थे कि उनके और वाहन के टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक सड़क और खेतों में फैल गए। धमाकों की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था यह पिकअप वाहन फोरलेन निर्माण कार्य में मार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था। इसमें केमिकल के डिब्बे, मशीनें और तीन एलपीजी सिलेंडर रखे थे। बताया गया कि चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर चाय पीने गया था, तभी वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई। 20 किलोमीटर दूर से अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ियां बुलाई गईं घटना के समय चालक सहित पांच मजदूर वाहन के पास मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित दूरी पर हट गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के दौरान बरियारपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, लगातार धमाकों और तेज आग की लपटों के कारण दमकलकर्मी शुरुआत में आग बुझाने के करीब जाने से हिचक रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर से अग्निशमन की दो बड़ी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद सुरक्षित दूरी से पानी की तेज बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लगभग एक घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।


