गयाजी में बुद्ध जयंती को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:बिना परमिशन प्रभात फेरी-रैली पर रोक, सिर्फ 6 आयोजनों को मिली मंजूरी

गयाजी में बुद्ध जयंती को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:बिना परमिशन प्रभात फेरी-रैली पर रोक, सिर्फ 6 आयोजनों को मिली मंजूरी

गयाजी में बुद्ध जयंती को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। 1 मई को होने वाले कार्यक्रमों पर इस बार प्रशासन की ओर से खास नजर रखी जा रही है। एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी नया आयोजन नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं कार्यक्रमों को इजाजत दी गई है, जो पहले से परंपरागत रूप से होते आ रहे हैं। इस बार कुल 6 आवेदन ही प्रशासन के पास आए थे। सभी का जांच के बाद निपटारा कर दिया गया ह । इसके अलावा किसी भी संस्था, संगठन को बुद्ध जयंती से जुड़ा नया कार्यक्रम करने की मंजूरी नहीं दी गई है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। जिले में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर ऐसे में बड़े स्तर पर रैली, प्रभात फेरी या भीड़ जुटाने वाले कार्यक्रम कराने से लोगों को परेशानी हो सकती है। यही नहीं जिला प्रशासन को व्यवस्थाएं देने में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से नए आयोजनों को अनुमति नहीं दी गई है। जिला में पर्याप्त फोर्स नहीं दूसरी बड़ी वजह मैन पावर की कमी है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में चुनावी ड्यूटी में लगा हुआ है। कुछ विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पर्याप्त फोर्स उपलब्ध नहीं है। बिना परमिशन अगर कोई प्रभात फेरी, रैली या अन्य बड़ा आयोजन करता है तो सख्त कार्रवाई होगी। आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। जयंती मनाने पर रोक नहीं एसडीएम अनिल कुमार रमन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ उन्हीं आयोजनों में शामिल हों, जिन्हें प्रशासन से अनुमति मिली है। वहां जिला प्रशासन की ओर से बेसिक सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी भी अनधिकृत कार्यक्रम का हिस्सा बनने से बचें। बुद्ध जयंती मनाने पर कोई रोक नहीं है। लोग अपने घरों, मंदिरों और छोटे स्तर पर श्रद्धा के साथ पर्व मना सकते हैं। प्रशासन की आपत्ति सिर्फ बड़े और बिना अनुमति वाले आयोजनों पर है। सुरक्षा, ट्रैफिक और जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। लोगों से सहयोग की अपील मौके पर आरटीओ राजेश कुमार और डीएसपी टाउन मनोज कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने भी लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। गयाजी में बुद्ध जयंती को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। 1 मई को होने वाले कार्यक्रमों पर इस बार प्रशासन की ओर से खास नजर रखी जा रही है। एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी नया आयोजन नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं कार्यक्रमों को इजाजत दी गई है, जो पहले से परंपरागत रूप से होते आ रहे हैं। इस बार कुल 6 आवेदन ही प्रशासन के पास आए थे। सभी का जांच के बाद निपटारा कर दिया गया ह । इसके अलावा किसी भी संस्था, संगठन को बुद्ध जयंती से जुड़ा नया कार्यक्रम करने की मंजूरी नहीं दी गई है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। जिले में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर ऐसे में बड़े स्तर पर रैली, प्रभात फेरी या भीड़ जुटाने वाले कार्यक्रम कराने से लोगों को परेशानी हो सकती है। यही नहीं जिला प्रशासन को व्यवस्थाएं देने में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से नए आयोजनों को अनुमति नहीं दी गई है। जिला में पर्याप्त फोर्स नहीं दूसरी बड़ी वजह मैन पावर की कमी है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में चुनावी ड्यूटी में लगा हुआ है। कुछ विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पर्याप्त फोर्स उपलब्ध नहीं है। बिना परमिशन अगर कोई प्रभात फेरी, रैली या अन्य बड़ा आयोजन करता है तो सख्त कार्रवाई होगी। आयोजकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। जयंती मनाने पर रोक नहीं एसडीएम अनिल कुमार रमन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ उन्हीं आयोजनों में शामिल हों, जिन्हें प्रशासन से अनुमति मिली है। वहां जिला प्रशासन की ओर से बेसिक सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी भी अनधिकृत कार्यक्रम का हिस्सा बनने से बचें। बुद्ध जयंती मनाने पर कोई रोक नहीं है। लोग अपने घरों, मंदिरों और छोटे स्तर पर श्रद्धा के साथ पर्व मना सकते हैं। प्रशासन की आपत्ति सिर्फ बड़े और बिना अनुमति वाले आयोजनों पर है। सुरक्षा, ट्रैफिक और जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। लोगों से सहयोग की अपील मौके पर आरटीओ राजेश कुमार और डीएसपी टाउन मनोज कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने भी लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *