दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:AC में धमाके से आग लगी; दो लोग घायल, करीब 15 का रेस्क्यू किया गया

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:AC में धमाके से आग लगी; दो लोग घायल, करीब 15 का रेस्क्यू किया गया

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया। घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल भेजा गया है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी। मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें भी तैनात थीं। एक स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि रात करीब 3:13 बजे AC में धमाके से घर में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड करीब 3:35 बजे पहुंची। कई लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। घटनास्थल की 5 तस्वीरें… शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। कॉल मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी और के फंसे होने की जांच की जा सके। एक स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि अभी भी 1-2 परिवार इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ थीं। करीब 20 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। पीछे वाले फ्लैट के कुछ लोग बाहर निकल गए होंगे, लेकिन 1-2 परिवार अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। 29 अप्रैल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार में आग, 6 जिंदा जले राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 4 दिन पहले, 29 अप्रैल को एक आर्टिगा कार आग का गोला बन गई। चलती कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए थे। आग इतनी भयानक भी कि 5 लोगों को हडिड्यां तक पिघल गईं। मृतकों में मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग थे। सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। ————————— आग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आपका भी AC फट सकता है, बचें कैसे:समझिए गर्मियों में AC फटने की 5 बड़ी वजहें गाजियाबाद के एक हाईराइज टावर में 29 अप्रैल को आग लग गई। देखते ही देखते 7 मंजिलों में आग फैल गई। आग लगने का कारण एक फ्लैट में AC ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। इससे पहले 28 अप्रैल को नोएडा में भी एक घर में AC का मेन स्विच ऑफ नहीं था, जिससे ब्लास्ट हो गया। आखिर गर्मी बढ़ने से AC ब्लास्ट क्यों होने लगते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है; जानिए भास्कर एक्सप्लेनर में। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *