पठानकोट डल्हौजी-रोड पर होटल के पास लगी आग:बिजली की तारों के टूटने से जम्मू-कश्मीर ट्रांस्पोर्ट कार्यालय के प्लॉट में भड़की, दमकल विभाग ने पाया काबू

पठानकोट डल्हौजी-रोड पर होटल के पास लगी आग:बिजली की तारों के टूटने से जम्मू-कश्मीर ट्रांस्पोर्ट कार्यालय के प्लॉट में भड़की, दमकल विभाग ने पाया काबू

पठानकोट के डल्हौजी रोड पर बिजली की हाईवोल्टेज तारों के टूटने से नेता जी मार्केट के सामने स्थित होटल के पास आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कती देख होटल स्टाफ ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जम्मू-कश्मीर ट्रांस्पोर्ट के पुराने कार्यालय में लगी थी आग बता दें, जिस खाली प्लाट में आग लगी वहां जम्मू-कश्मीर ट्रांस्पोर्ट का कार्यालय हुआ करता था। लेकिन, पिछले कई वर्षों से बंद रहने के कारण बिल्डिंग ध्वस्त हो चुकी है और पूरे प्लॉट ने जंगल का रूप धार लिया है। यहीं पर आग लगी थी। हाईवोल्टेज तार टूटने से हुआ हादसा बता दें, इसी प्लॉट के ऊपर से बिजली की हाईवोल्टेज तारें गुजरती हैं। वो तार सोमवार दोपहर टूट गई। तार टूटकर खाली प्लॉट के जंगल में गिरी। जिससे निकली चिंगारियों से आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। जिसके बाद होटल स्टाफ ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने बंद करवाई बिजली सप्लाई मौके पर पहुंचे फायरमैन जगमोहन ने बताया कि जैसै ही वे टीम के साथ यहां पहुंचे तो बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग ने टूटी तार को डिस्कनेक्ट किया तो फिर आग बुझाने का काम शुरू हो पाया। दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुरानी और जर्जर बिजली की तारों की समय पर जांच और मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *