अजमेर दरगाह में छत पर वायरिंग में लगी आग-VIDEO:ट्रांसफार्मर के लिए बिछी थी केबल, लोगों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

अजमेर दरगाह में छत पर वायरिंग में लगी आग-VIDEO:ट्रांसफार्मर के लिए बिछी थी केबल, लोगों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

अजमेर दरगाह के गेट नम्बर चार की छत पर ट्रांसफार्मर के लिए बिछी वायरिंग केबल में शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे आग लग गई। आग की लपटे दूर से हीं दिखाई दे रही थी। जिससे लोग घबरा गए। जायरीन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- दरगाह के गेट नंबर 4 की छत पर बिजली के तारों का जाल बना हुआ है। रात को हुई बरसात के कारण शार्ट सर्किट हो गया। जिससे उसमें से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। जिसे देख लोग डर गए। तारों में कुछ ही देर में जबरदस्त आग लग गई। उसमें से तेज लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते पांच मिनट में दहशत का माहौल हो गया। अंजुमन कमेटी के सचिव सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों व व्यापारियों सहित खादिमों, दरगाह कमेटी के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और फायर सेफ्टी सिलेण्डर व बजरी की मदद से तुरंत आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। साथ ही उस पर कुछ देर की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हादसे की सूचना पर टाटा पावर के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक रख रखाव संबंधी कार्य शुरू कर दिया। (फोटो-वीडियो-नजीर कादरी)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *