सागर में चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक:भोपाल से लौटकर छतरपुर जा रहे थे कार सवार, शार्ट सर्किट से लगी आग

सागर में चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक:भोपाल से लौटकर छतरपुर जा रहे थे कार सवार, शार्ट सर्किट से लगी आग

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-छतरपुर रोड पर बोलेरो कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कार पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना का पंचनामा बनाया है। प्राथमिक जांच में गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। कार चालक राहुल तिवारी उम्र 32 साल निवासी अमानगंज मोहल्ला छतरपुर ने बताया कि वह यात्री बुकिंग वाली प्राईवेट गाड़ी में ड्राइवरी करता है। भोपाल से छतरपुर बोलेरो न्यू क्रमांक एमपी 16 जेडडी 0979 से अपनी सवारी लेकर जा रहा था। मंगलवार देर रात सागर-छतरपुर रोड पर स्थित राजा ढाबा के पास ब्रिज के पहले कर्रापुर पहुंचे तो हमारी गाड़ी में शोर्ट सर्किट होने से धुंआ निकलने लगा‌। धुआं देख गाड़ी रोकी और सड़क किनारे खड़ी की। गाड़ी में बैठे पवन कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह नरवरिया, संदीप भारतद्वाज, प्रिये निरंज पांडा बाहर आ गए। बोनट पर पानी डाला, लेकिन आग बढ़ती गई। आग देख पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। पुलिस मौके पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में गाड़ी पूरी जल गई। गाड़ी में रखे दस्तावेज भी जले हैं। मामले में बहेरिया पुलिस ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *