लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में पराग डेयरी परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लोहे के एंगल को काटते वक्त उठी चिंगारी से लगी। जिसके बाद उसने अपनी गिरफ्त में डीजल पाइप को ले लिया। देखते देखते आग भड़क गई। परिसर में काम कर रहे ठेकेदारों ने पहले आग को खुद से कंट्रोल करने की कोशिश की, नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तैनात रहीं। फायर स्टेशन अधिकारी राम कुमार सिंह के मुताबिक प्रखर नाम के व्यक्ति को स्क्रब का काम दिया गया था। काम के दौरान अचानक डीजल पाइप में आग लग गई, जिससे तेजी से लपटें फैल गईं। हालांकि समय रहते दमकल टीम ने हालात को नियंत्रित कर लिया। घटना के दौरान मीडिया कर्मियों को परिसर में जाने से रोक दिया गया। वहीं, हूटर बजाते हुए थार UP 32 QE 9645 गाड़ी से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिनकी गाड़ी पर एक्सपायरी विधानसभा पास लगा हुआ था।


