दिव्यांग युवक की दुकान में घुसकर मारपीट:मोबाइल विवाद में तोड़फोड़, चार युवकों पर FIR दर्ज

दिव्यांग युवक की दुकान में घुसकर मारपीट:मोबाइल विवाद में तोड़फोड़, चार युवकों पर FIR दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मोबाइल लेने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में दिव्यांग युवक के पिता रामनिवास ने गौरव भारती समेत चार युवकों के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामनिवास, जो कृष्णा नगर के सेक्टर डी-1, एलडीए कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा कैलाश चंद्र बिजनौर के न्यू गुड़ौरा में मोबाइल की दुकान चलाता है। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे कैलाश अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी धर्मेंद्र भारती का बेटा गौरव भारती अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर मोबाइल लेने की जिद की। कैलाश द्वारा विरोध करने पर उन्होंने दुकान में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने ईंट से हमला कर कैलाश चंद्र को घायल कर दिया, जिससे उसके सीने में चोट आई। आरोपियों ने दुकान में रखा काउंटर, कुर्सी और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने रामनिवास की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *