ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मंगलवार शाम बीटा 2 थाना क्षेत्र के सिटी पार्क के पास हुई। किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। पूरी वारदात का वीडियो बना लिया मारपीट के दौरान महिलाएं भी शामिल हो गईं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विवाद कबाड़ी का काम करने वाले कुछ लोगों के बीच हुआ था। पुलिस ने बताया कि वे वीडियो के आधार पर जानकारी जुटा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में शामिल दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


