संभल में दो समुदायों में मारपीट, 11 नामजद पर FIR:साइकिल सवार को टक्कर के बाद हुए झगड़ में कई लोग घायल

संभल में दो समुदायों में मारपीट, 11 नामजद पर FIR:साइकिल सवार को टक्कर के बाद हुए झगड़ में कई लोग घायल

संभल में साइकिल सवार को चार पहिया वाहन से टक्कर मारने और पैर पर पहिया चढ़ाने के बाद दो समुदायों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने 11 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (ASP) कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से बातचीत की। यह पूरी घटना सोमवार रात करीब 8 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित मोहल्ला लाड़म सराय में हुई। बालकिशन पुत्र रामौतार खेत से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी फिरोज पुत्र अमीन ने अपनी चार पहिया गाड़ी से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। बालकिशन द्वारा विरोध करने पर फिरोज ने गाड़ी का पहिया उनके पैर पर चढ़ा दिया। इसके बाद शोर मचने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्षों के लोग संभल कोतवाली पहुंचने लगे। घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रथम पक्ष से शुभम पुत्र बबलू, चंदन पुत्र ओमप्रकाश, वैभव पुत्र आदेश सैनी, बालकिशन पुत्र रामौतार, बबिता पत्नी बाल किशन और जोगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रेहान पत्नी अकबर, सरफराज़ पत्नी अजगर, नसरीन पत्नी मुजीब और मुजीब पुत्र अतीक अहमद घायल हुए हैं। थाना पुलिस ने बालकिशन की शिकायत पर फाजिल पुत्र लईक, भूरा, साहिल पुत्र आरिफ, दिशान पुत्र जाकिर, सरताज पुत्र नईम, सुहेल पुत्र शफीक, कैफ पुत्र अकरम, शाहिद पुत्र अकरम, दानिश पुत्र असलम, गुफरान पुत्र छमुवा और फिरोज पुत्र अमीन सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि इस घटना में BNS की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352 और 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *