FIFA World Cup 2026: स्पेन की ऐतिहासिक जीत पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दी बधाई, बोले- ईरान भी खुशी में शामिल

FIFA World Cup 2026: स्पेन की ऐतिहासिक जीत पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दी बधाई, बोले- ईरान भी खुशी में शामिल

FIFA World Cup 2026 Latest Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रोमांचक रहा। स्पेन की ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से टीम को बधाइयां मिलीं। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी स्पेन को खिताब जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्पेन की जीत की खुशी में ईरान भी शामिल है।

स्पेन ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस हार के साथ लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का सपना भी खत्म हो गया। वहीं, स्पेन ने एक बार फिर दुनिया को अपनी फुटबॉल ताकत दिखाई।

पेजेशकियन ने दी स्पेन को बधाई

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पेन की टीम और वहां के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि स्पेन की फुटबॉल टीम की सफलता और वर्ल्ड कप जीत के लिए वह स्पेन की सरकार और जनता को शुभकामनाएं देते हैं। पेजेशकियन ने आगे कहा कि स्पेन के लोगों की खुशी ईरान के लोगों और सरकार की खुशी है।

स्पेन ने जीता दूसरा वर्ल्ड कप खिताब

स्पेन के लिए यह जीत बेहद खास रही। टीम ने दूसरी बार मेंस FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले स्पेन ने 2010 में पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमें आखिरी समय तक गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने निर्णायक गोल दागकर जीत हासिल की।

दरअसल, अर्जेंटीना को मैच के आखिरी हिस्से में बड़ा झटका लगा। एंजो फर्नांडीज को दो येलो कार्ड मिलने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।

लामाइन यमल की ऐतिहासिक उपलब्धि

स्पेन की इस जीत में युवा स्टार लामाइन यमल की भी खूब चर्चा हुई। सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। जब स्पेन ने 2010 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था, तब यमल सिर्फ तीन साल के थे। अब वही खिलाड़ी स्पेन की नई पीढ़ी का चेहरा बन चुके हैं।

इस जीत के साथ स्पेन ने यूरो 2024 और FIFA वर्ल्ड कप दोनों खिताब अपने नाम कर लिए हैं। फुटबॉल के एक्सपर्ट अब स्पेन की इस टीम को एक नए सुनहरे दौर की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *