FIFA World Cup 2026: स्पेन में जश्न के दौरान 13 साल के लड़के की दर्दनाक मौत, दो घायल

FIFA World Cup 2026: स्पेन में जश्न के दौरान 13 साल के लड़के की दर्दनाक मौत, दो घायल

FIFA World Cup Celebration Tragedy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पूरे स्पेन में खुशी का माहौल था। देशभर में लोग सड़कों पर उतरकर अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन इसी जश्न के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। जीत की खुशी देखते ही देखते गम में बदल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के स्यूदाद रोड्रिगो शहर में वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान एक फव्वारे का हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में 13 साल की लड़के की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें यह घटना स्पेन के वेस्ट सिटी स्यूदाद रोड्रिगो में हुई। यह शहर पुर्तगाल बॉर्डर के पास सलामांका स्टेट में स्थित है। यहां सैकड़ों लोग स्पेन की वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। आधी रात के कुछ समय बाद अर्बोल गोर्डो फव्वारे का ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर भीड़ पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय इमरजेंसी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बचाव अभियान चलाया गया। लेकिन 13 साल की बच्चे को बचाया नहीं जा सका। दो अन्य लोगों को चोटें आईं, जिनका इलाज किया गया।

स्पेन की ऐतिहासिक जीत पर छाया मातम

इस बीच स्यूदाद रोड्रिगो प्रशासन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। टाउन हॉल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन ने कहा कि जिस दिन पूरा शहर जीत का जश्न मना रहा था, वही दिन एक दुखद याद बन गया। इस हादसे ने स्पेन की ऐतिहासिक जीत की खुशियों पर दुख का साया डाल दिया।

मैच का रिपोर्ट कार्ड भी जानिए…

स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमें 90 मिनट तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके स्पेन को जीत दिलाई। स्पेन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई बेहतरीन बचाव किए और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *