फाजिल्का पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन बरामद, एक फूड डिलीवरी कर्मी, सीआईए स्टाफ की कार्रवाई

फाजिल्का पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा:हेरोइन बरामद, एक फूड डिलीवरी कर्मी, सीआईए स्टाफ की कार्रवाई

फाजिल्का के सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । मामले में मुकदमा फाजिल्का के सिटी थाना पुलिस में दर्ज हुआ है । बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी चंडीगढ़ में रहते थे । एक कोई काम नहीं करता तो दूसरा निजी कंपनी में फूड डिलीवरी करता था । फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिस दौरान अब पूछताछ की जाएगी ।
पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के पुलिस अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे । जब बाधा नहर के पास पहुंचे तो मेन रोड पर दो युवक आते दिखाई दिए । जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए । जिन्हें शक्क की बिनाह पर रोककर चेक किया गया तो उनसे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । दोनों आरोपियों पर केस दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ सुक्खा निवासी जिला फिरोजपुर और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा जिला फाजिल्का के रूप में हुई है । दोनों आरोपी चंडीगढ़ में रहते हैं पुलिस के मुताबिक तफ्तीश में सामने आया है कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ में रहते हैं । और दोनों रूममेट थे । आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिनसे अब पूछताछ की जाएगी कि वह हैरोइन कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई की जानी थी ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *