राजगढ़ में पारिवारिक विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या:चचेरे 3 भाइयों पर आरोप, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात करना पड़ा

राजगढ़ में पारिवारिक विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या:चचेरे 3 भाइयों पर आरोप, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात करना पड़ा

राजगढ़ जिले के भगवतीपुर गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक के काका-ताऊ के बेटों ने मिलकर अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। एसडीओपी अरविंद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश में लखन, विशाल और गब्बर ने चलाई गोली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो सोमवार रात अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष मृतक के काका-ताऊ के बेटे हैं और पुरानी रंजिश को ही इस वारदात की मुख्य वजह माना जा रहा है। आरोप है कि लखन, विशाल और गब्बर (पिता करण सिंह) ने मिलकर रामबाबू गुर्जर पर गोली चलाई। गोली लगने से रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। शव जिला अस्पताल भेजा, गांव में तनाव का माहौल घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव में स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज करने के साथ ही हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *