Raipur: वेदिका, आराध्या और सार्थक ने गणित के जटिल प्रश्न चंद सेेकंडों में किए हल, बने चैंपियन

Raipur: वेदिका, आराध्या और सार्थक ने गणित के जटिल प्रश्न चंद सेेकंडों में किए हल, बने चैंपियन

ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में 17 अप्रैल को किया गया। प्रतियोगिता के इस सातवें संस्करण में बच्चों की बौद्धिक क्षमता के अनेक अचंभे रायपुर में लोगों को देखने को मिले। पलक झपकते ही बच्चों ने गणित की अनेक गणनाओं का सही हल प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। इसमें ब्रेनिश अबेकस शैलेंद्र नगर के बच्चों ने तीन चैंपियन ट्रॉफी सहित अनेक श्रेणियों में पुरस्कार जीते। चैंपियन ट्रॉफी जीतने वालों में वेदिका सुंदरानी, आराध्या चौहान और सार्थक गुप्ता शामिल हैं। राज्यभर के करीब 1200 से ज्यादा बच्चे इस प्रतियोगिता में जुटे।

ब्रेनिश अबेकस (Brainish Abacus) शैलेंद्र नगर की मास्टर ट्रेनर दीपा शुक्ल ने बताया कि निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अबेकस की पद्धति बच्चों को बिना कैलकुलेटर के ‘ह्यूमन कैल्कुलेटर’ बनाने की क्षमता रखती है।

प्रतियोगिता में बच्चों ने गुणा-भाग और जोड़-घटाव के कठिन सवालों को पलक झपकते ही हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सब लोगों के बीच किया। अबेकस न केवल गणित (Mathematics) की गणनाओं में बच्चों को माहिर बनाता है, बल्कि उनके समग्र शैक्षणिक जीवन के लिए भी बहुत जरूरी है।

Brainish Abacus

इस प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में मास्टर ट्रेनर दीपा शुक्ल एवं ट्रेनर सपना राठौर के मार्गदर्शन में ब्रेनिश-अबेकस शैलेंद्र नगर के बच्चों ने अनेक पुरस्कार जीते। जिनमें स्टेप-जीरो (जूनियर) में वेदिका सुंदरानी चैंपियन (Champion) बनीं। तुषिता खोब्रागढ़े व शिवन्या पाटिल विजेता रहे। स्टेप-जीरो (सीनियर) में आराध्या चौहान चैंपियन रहीं। युक्ता साहू, अशविका शर्मा, इशिता साहू और देशना वर्मा पुरस्कृत हुई। केजी-वन (जूनियर) में प्रज्जवल साहू को मेरिट कप मिला। केजी-वन (सीनियर) में सार्थक गुप्ता चैंपियन बने। अन्य विजेताओं में लान्या मोटवानी, दीप्ती गुप्ता, राशि माखिजानी, अरहतढेबरे और आद्या रामवानी शामिल हैं।

स्टेप-वन सब जूनियर में मो. अली हमज़ा। स्टेप-वन जूनियर टू में रिषभ चौहान, गौरिक सचदेव, रूमाना फ़ातिमा रिज़वी। स्टेप-वन सीनियर थ्री में दर्शिका मजूमदार, शिफ़ा मेमन। केजी-टू जूनियर-वन में अनय वर्मा, आद्याशा स्वैन, प्रखर प्रकाश मनहर। केजी-टू जूनियर टू में याशिका ओझा, जैनिल खिलोसिया, अनाया सिंग। केजी-टू सीनियर में आयती देवांगन नील सुहाने। केजी-थ्री सीनियर-टू अर्नव सहारे। केजी-थ्री सीनियर पराक्रम प्रकाश मनहर। स्टेप-थ्री रितिका टोप्पो, मो. मीरान शेख। स्टेप-फोर जूनियर संशय ढेबरे, जूनियर-टू अद्वैत सिंह, सीनियर आयुषी तिवारी एवं विवेवानंद माथुर शामिल हैं। स्टेप-फाइव सीनियर सिद्धार्थ मेमन, स्टेप-सिक्स सीनियर केसर व्यवहार, हितार्थ साहू, कस्तूरी व्यवहार। स्टेप-सेवन सीनियर रियांशी श्रीवास्तव। स्टेप-8 सीनियर आद्या सिंह, सोहम मेहता, शांबभवी परिहार शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रेनिशअबेकस के अनेक बच्चों को ग्रेजुएशन उपाधि (Graduation Degree) भी प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *