Eng vs Pak 3rd Test Highlights: इंग्लैंड ने ऐजबेस्टन में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।
England vs Pakistan 3rd Test Highlights: इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उसने 0-3 से गंवा दी है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया। जहां पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 449 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए पाकिस्तान ने 130 रनों का टारगेट रखा था, जिसे मेजबान टीम ने महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। जबकि उसके दोनों सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और एमिलियो गे अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद जो रूट ने नाबाद 62 और जॉर्डन कॉक्स ने नाबाद 59 रन की पारी खेलते हुए जीत सुनिश्चित की।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS

