सुल्तानगंज में सरकारी अधिकारी का मर्डर करने वाले अपराधी रामधनी यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस ने रामधनी के सीन में गोली मारी है। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी प्रमोद कुमार के अनुसार रामधनी यादव को पकड़ा गया था। उससे घटना में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछा गया था। रामधनी ने पुलिस को बताया कि सुल्तानगंज के ग्रामीण क्षेत्र हथियार फेंका है। पुलिस उसे लेकर उसी जगह जा रहे थे। पीछे से रामधनी के सहयोगी भी आ रहे थे। उन्होंने रामधनी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें रामधनी घायल हो गया। दीपक नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है। हमले में डीएसपी सहित 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। नगर परिषद ऑफिस में घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को मारी थी गोली दरअसल, भागलपुर जिले की सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में घुसकर मंगरवार को अपराधियों ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी थी। चेयरमैन के फेफड़े में गोली फंसी है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। चेयरमैन बीजेपी के नेता भी हैं। सीसीटीवी में आते दिखे बदमाश घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं। देखें सीसीटीवी की तस्वीरें… 5 की संख्या में आए थे अपराधी प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। सुल्तानगंज में सरकारी अधिकारी का मर्डर करने वाले अपराधी रामधनी यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस ने रामधनी के सीन में गोली मारी है। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी प्रमोद कुमार के अनुसार रामधनी यादव को पकड़ा गया था। उससे घटना में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछा गया था। रामधनी ने पुलिस को बताया कि सुल्तानगंज के ग्रामीण क्षेत्र हथियार फेंका है। पुलिस उसे लेकर उसी जगह जा रहे थे। पीछे से रामधनी के सहयोगी भी आ रहे थे। उन्होंने रामधनी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें रामधनी घायल हो गया। दीपक नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है। हमले में डीएसपी सहित 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। नगर परिषद ऑफिस में घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को मारी थी गोली दरअसल, भागलपुर जिले की सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में घुसकर मंगरवार को अपराधियों ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को भी सिर और सीने में गोली लगी थी। चेयरमैन के फेफड़े में गोली फंसी है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। चेयरमैन बीजेपी के नेता भी हैं। सीसीटीवी में आते दिखे बदमाश घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें तीन लोग चैयरमेन के चैंबर में घुसते दिख रहे हैं। सभी के हाथ में झोला दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में सभी पिस्टल निकाल लेते हैं। पिस्टल देखते ही चैंबर में मौजूद लोग बाहर भागने लगते हैं। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भीड़ जाते हैं। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान 2 और अपराधी उनकी ओर बढ़ते हैं फिर खिंचकर उन्हें चैंबर के बाहर ले जाते हैं। यहां उन्हें गोली मार देते हैं। देखें सीसीटीवी की तस्वीरें… 5 की संख्या में आए थे अपराधी प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण भूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन साहब और कार्यपालक पदाधिकारी (EO) बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन साहब और EO साहब गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।


