पूर्णिया जीएमसीएच से बिजली का खंभा हटाया गया:इमरजेंसी वार्ड के रास्ते में होने से मरीजों को होती थी परेशानी

पूर्णिया जीएमसीएच से बिजली का खंभा हटाया गया:इमरजेंसी वार्ड के रास्ते में होने से मरीजों को होती थी परेशानी

पूर्णिया शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) परिसर से वर्षों पुराना एक बिजली का खंभा हटा दिया गया है। यह खंभा इमरजेंसी वार्ड के रास्ते में बाधा बन रहा था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में परेशानी होती थी। बिजली विभाग ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस कटर की मदद से इसे विस्थापित किया। यह लोहे का खंभा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने रास्ते के बीचों-बीच लगा था। इसके कारण इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आती थीं। वर्षों से यहां अवस्थित इस खंभे के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने अक्सर वाहनों का जाम लग जाता था। कई लोग इस खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बिजली विभाग से इस खंभे को हटाने का अनुरोध किया था। इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवागमन को सुगम बनाना था। मौके पर मौजूद एक निजी सुरक्षाकर्मी ने बताया कि अक्सर दूसरे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज व उनके परिजन जानकारी के अभाव में यहां दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। इस खंभे के कारण कई लोग घायल हुए हैं। बिजली के खंभे को हटाने के संबंध में लाइन बाजार के विद्युत कनीय अभियंता मोहन पासवान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएमसीएच अस्पताल प्रशासन ने उन्हें परिसर में एक अतिरिक्त बिजली के पोल की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस खंभे को हटा दिया। पूर्णिया शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) परिसर से वर्षों पुराना एक बिजली का खंभा हटा दिया गया है। यह खंभा इमरजेंसी वार्ड के रास्ते में बाधा बन रहा था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में परेशानी होती थी। बिजली विभाग ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस कटर की मदद से इसे विस्थापित किया। यह लोहे का खंभा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने रास्ते के बीचों-बीच लगा था। इसके कारण इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आती थीं। वर्षों से यहां अवस्थित इस खंभे के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने अक्सर वाहनों का जाम लग जाता था। कई लोग इस खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बिजली विभाग से इस खंभे को हटाने का अनुरोध किया था। इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवागमन को सुगम बनाना था। मौके पर मौजूद एक निजी सुरक्षाकर्मी ने बताया कि अक्सर दूसरे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज व उनके परिजन जानकारी के अभाव में यहां दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। इस खंभे के कारण कई लोग घायल हुए हैं। बिजली के खंभे को हटाने के संबंध में लाइन बाजार के विद्युत कनीय अभियंता मोहन पासवान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएमसीएच अस्पताल प्रशासन ने उन्हें परिसर में एक अतिरिक्त बिजली के पोल की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस खंभे को हटा दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *