बेतिया के नरकटिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नरकटिया गांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश साह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ एक बगीचे की रखवाली करते थे। वे दोनों बगीचे में बनी एक झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। मंगलवार को अचानक तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम बदला। इसी दौरान बगीचे में स्थित एक बड़े पेड़ की भारी डाली टूटकर उनकी झोपड़ी पर गिर गई। मलबे और टूटी डाली के नीचे से बाहर निकाला शव पेड़ की डाली गिरने से झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके मलबे के नीचे दबकर जगदीश साह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे और टूटी डाली के नीचे से बाहर निकाला जा सका। पंचायत के मुखिया पति चितरंजन कुमार ने बताया कि हादसे में जगदीश साह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। तत्काल जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया घायल ऊषा देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऊषा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जगदीश साह की मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए GMCH बेतिया भेज दिया है। बेतिया के नरकटिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसे में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नरकटिया गांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश साह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ एक बगीचे की रखवाली करते थे। वे दोनों बगीचे में बनी एक झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। मंगलवार को अचानक तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम बदला। इसी दौरान बगीचे में स्थित एक बड़े पेड़ की भारी डाली टूटकर उनकी झोपड़ी पर गिर गई। मलबे और टूटी डाली के नीचे से बाहर निकाला शव पेड़ की डाली गिरने से झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके मलबे के नीचे दबकर जगदीश साह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे और टूटी डाली के नीचे से बाहर निकाला जा सका। पंचायत के मुखिया पति चितरंजन कुमार ने बताया कि हादसे में जगदीश साह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। तत्काल जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया घायल ऊषा देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऊषा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जगदीश साह की मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए GMCH बेतिया भेज दिया है।


