पूर्णिया में अदा की गई ईद की नमाज:अकीदतमंदों को सांसद पप्पू यादव ने दी मुबारकबाद, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

पूर्णिया में अदा की गई ईद की नमाज:अकीदतमंदों को सांसद पप्पू यादव ने दी मुबारकबाद, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

पूर्णिया में बड़े ही उल्लास से ईद मनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज ईदगाह परिसर में नमाज अदा की गई। तय समय पर सुबह 6:30 बजे नमाज शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद की मुबारकबाद देने के लिए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। चप्पे -चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ईद को देखते हुए मस्जिद, ईदगाह और कुछ जगहों पर सार्वजनिक मैदानों में नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है। शांतिपूर्ण माहौल के बीच अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। पप्पू यादव के साथ ली सेल्फी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मेडिकल कॉलेज स्थित ईदगाह, लाइन बाजार स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे। अकीदतमंदों के गले मिलते हुए ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों में पप्पू यादव संग सेल्फी लेने को लेकर होड़ सी लगी रही। पप्पू यादव ने अपने संदेश में कहा, ‘ईद का यह त्योहार हमें प्रेम, त्याग और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं, अल्लाह तआला हम सबकी दुआओं को कबूल फरमाए और सबके जीवन में सुख, शांति और तरक्की बख्शे।’ पूर्णिया में बड़े ही उल्लास से ईद मनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज ईदगाह परिसर में नमाज अदा की गई। तय समय पर सुबह 6:30 बजे नमाज शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद की मुबारकबाद देने के लिए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। चप्पे -चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ईद को देखते हुए मस्जिद, ईदगाह और कुछ जगहों पर सार्वजनिक मैदानों में नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है। शांतिपूर्ण माहौल के बीच अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। पप्पू यादव के साथ ली सेल्फी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मेडिकल कॉलेज स्थित ईदगाह, लाइन बाजार स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे। अकीदतमंदों के गले मिलते हुए ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों में पप्पू यादव संग सेल्फी लेने को लेकर होड़ सी लगी रही। पप्पू यादव ने अपने संदेश में कहा, ‘ईद का यह त्योहार हमें प्रेम, त्याग और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं, अल्लाह तआला हम सबकी दुआओं को कबूल फरमाए और सबके जीवन में सुख, शांति और तरक्की बख्शे।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *