भरतपुर के कुम्हेर गेट स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ी गई। सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन चेन की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से कुम्हेर गेट इलाके में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। सभी एक दूसरे के साथ मिलकर रहे इमाम मोहम्मद आबिद ने बताया कि हमारे पास देश के लिए मोहब्बत का तोहफा है। देश के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहे। इसी में मुल्क की तरक्की है। अगर हम एक दूसरे के साथ नफरत के साथ रहते हैं। यह सभी के लिए नुकसानदेह है। हम सभी प्यार मोहब्बत के साथ रहे इसी से हमारे देश को जाना जाएगा। हम सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख ईसाई को अपना भाई माने। रमजान के महीने में गलतियों की माफ़ी मांगी जाती है रमजान का महीना मुस्लिम समाज के लिए कीमती माना जाता है। इस महीने में अल्लाह की इबादत करके गलतियों की माफ़ी मांगी जाती है। एक महीने रोजा रखकर रमजान के महीने में रात को जागकर दिन को परेशानियों को बर्दास्त करके जब अल्लाह की इबादत करते है तो अल्लाह भी उनकी गलतियों को माफ़ करता है। जैसे मजदूर मजदूरी करता है उसे मजदूरी मिलती है ऐसे ही अल्लाह के बंदो द्वारा रमजान के माहिने की कदर की गई है उसी के लिए अल्लाह ने ख़ुशी के तौर पर आज यह ईदउल फितर मनाया जाता है।


