‘नीतीश कुमार को बिहार से हटाने की कोशिश’:जहानाबाद में RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समृद्धि यात्रा को आया राम गया राम यात्रा बताया

‘नीतीश कुमार को बिहार से हटाने की कोशिश’:जहानाबाद में RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समृद्धि यात्रा को आया राम गया राम यात्रा बताया

जहानाबाद में ईद मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ‘समृद्धि यात्रा’ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबरन बिहार की राजनीति से हटाया जा रहा है। सांसद यादव ने ‘समृद्धि यात्रा’ को ‘आया राम गया राम’ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नीतीश कुमार ने यात्रा के दौरान जहानाबाद में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हुआ है और कॉलेज नहीं बना है। ”नीतीश कुमार से भी कोई बड़ा और शक्तिशाली व्यक्ति बैठा है” उन्होंने अरवल-जहानाबाद सड़क पर राजा बाजार के पास ओवरब्रिज पुल निर्माण की स्वीकृति और मुख्यमंत्री की घोषणा का भी जिक्र किया, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार से भी कोई बड़ा और शक्तिशाली व्यक्ति बैठा है, जिसके कारण ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार उनके अभिभावक हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग नीतीश कुमार को बिहार से बाहर कर दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे विकास पुरुष थे। ”जो भी सरकार आएगी, वह लोगों को फंसाने वाली होगी” सांसद ने यह भी चेतावनी दी कि नीतीश कुमार के बाद जो भी सरकार आएगी, वह लोगों को फंसाने वाली होगी। उन्होंने काको की एक छात्रा का उदाहरण दिया, जिसे कथित तौर पर फंसाया गया और वह लंबे समय से जेल में बंद है। उन्होंने जोर दिया कि यात्राओं में की गई घोषणाओं पर अमल होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जहानाबाद में ईद मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ‘समृद्धि यात्रा’ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबरन बिहार की राजनीति से हटाया जा रहा है। सांसद यादव ने ‘समृद्धि यात्रा’ को ‘आया राम गया राम’ यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में नीतीश कुमार ने यात्रा के दौरान जहानाबाद में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हुआ है और कॉलेज नहीं बना है। ”नीतीश कुमार से भी कोई बड़ा और शक्तिशाली व्यक्ति बैठा है” उन्होंने अरवल-जहानाबाद सड़क पर राजा बाजार के पास ओवरब्रिज पुल निर्माण की स्वीकृति और मुख्यमंत्री की घोषणा का भी जिक्र किया, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार से भी कोई बड़ा और शक्तिशाली व्यक्ति बैठा है, जिसके कारण ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार उनके अभिभावक हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग नीतीश कुमार को बिहार से बाहर कर दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे विकास पुरुष थे। ”जो भी सरकार आएगी, वह लोगों को फंसाने वाली होगी” सांसद ने यह भी चेतावनी दी कि नीतीश कुमार के बाद जो भी सरकार आएगी, वह लोगों को फंसाने वाली होगी। उन्होंने काको की एक छात्रा का उदाहरण दिया, जिसे कथित तौर पर फंसाया गया और वह लंबे समय से जेल में बंद है। उन्होंने जोर दिया कि यात्राओं में की गई घोषणाओं पर अमल होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *