Duleep Trophy के इतिहास में पहली बार ईस्ट जोन ने पार किया 700 का आंकड़ा, टॉप-10 की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री

Duleep Trophy के इतिहास में पहली बार ईस्ट जोन ने पार किया 700 का आंकड़ा, टॉप-10 की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री

Duleep Trophy 2026 के फाइनल में कप्तान ईशान किशन के 270 की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन बनाए हैं। इसके साथ ईस्‍ट ने पहली बार सबसे बड़े टीम टोटल की टॉप-10 लिस्‍ट में भी जगह बना ली है। 

East Zone vs South Zone Final: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। ईशान भले ही अपने तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी टीम दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 708 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस तरह अब ईस्ट जोन का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। ईस्‍ट इस टोटल के साथ पहली बार शीर्ष-10 सर्वाधिक स्‍कोर वाली लिस्‍ट में शामिल हो गई है। इससे पहले उसका एक पारी में सबसे ज्‍यादा टोटल 561 रन था, जो उसने अक्‍टूबर 1986 में वेस्‍ट जोन के खिलाफ बनाया था।

ईस्‍ट जोन ने दलीप ट्रॉफी में बनाया 7वां सबसे बड़ा टोटल

दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड नॉर्थ जोन के नाम दर्ज है। जब नॉर्थ ने अक्‍टूबर 1987 में वेस्‍ट जोन के खिलाफ दूसरी पारी 868 रन बनाए थे। इसके बाद इस मामले में दूसरे और तीसरे स्‍थान पर वेस्‍ट जोन है। उसने 2010 में नॉर्थ जोन के खिलाफ 769 रन और 1991 में साउथ जोन के खिलाफ 747 रन बनाए थे। अब इस लिस्‍ट में ईस्‍ट जोन की भी एंट्री हो गई है। वह साउथ जोन के खिलाफ 708 रन के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़े टीम टोटल

रैंक टीम स्कोर ओवर रन रेट पारी विपक्षी स्थान नतीजा तारीख
1 नॉर्थ जोन 868 197.0 4.40 2 वेस्‍ट जोन भिलाई जीत 21 अक्टूबर 1987
2 वेस्‍ट जोन 769 171.2 4.48 1 नॉर्थ जोन राजकोट ड्रॉ 26 जनवरी 2010
3 वेस्‍ट जोन 747 209.2 3.56 2 साउथ जोन राउरकेला जीत 18 जनवरी 1991
4 साउथ जोन 740 171.1 4.32 2 वेस्‍ट जोन वानखेड़े जीत 31 अक्टूबर 1986
5 नॉर्थ जोन 729/9d 223.1 3.26 1 वेस्‍ट जोन जमशेदपुर जीत 25 जनवरी 1991
6 नॉर्थ जोन 716 218.0 3.28 2 ईस्‍ट जोन ईडन गार्डन्स ड्रॉ 30 नवंबर 1994
7 ईस्‍ट जोन 708 163.0 4.34 1 साउथ जोन चेन्नई 6 सितंबर 2026
8 नॉर्थ जोन 708/8d 167.0 4.23 1 साउथ जोन विजयवाड़ा ड्रॉ 4 जनवरी 2001
9 नॉर्थ जोन 708/9d 180.0 3.93 2 सेंट्रल जोन वडोदरा जीत 10 अक्टूबर 1993
10 इंडिया ब्‍लू 707 176.3 4.00 1 इंडिया ग्रीन ग्रेटर नोएडा ड्रॉ 4 सितंबर 2016

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *