मुरादाबाद में महाराणा प्रताप जयंती रैली से लगा जाम:शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक यातायात प्रभावित

मुरादाबाद में महाराणा प्रताप जयंती रैली से लगा जाम:शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक यातायात प्रभावित

मुरादाबाद में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई इस रैली के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस रैली में हजारों की संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली के पीलीकोठी चौराहे पर पहुंचने के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली रोड, कपूर कंपनी, इंपीरियल तिराहा और आसपास के मार्गों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। कार्यालय जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास करते रहे, लेकिन रैली में उमड़ी भारी भीड़ के कारण यातायात नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और प्रशासन की निगरानी में रैली सकुशल संपन्न हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *