MP में प्रचंड गर्मी के कारण दो जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

MP में प्रचंड गर्मी के कारण दो जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

mp news: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी (Extreme Heat) और तेज होते तापमान ने अब बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डाल दिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी (School Holiday) घोषित कर दी गई है। इस विषय को लेकर पत्रिका ने दिन में ही प्रशासन को आगाह कराया था।

जारी आदेश के अनुसार, दमोह जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालयों में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 25 से 30 अप्रेल तक अवकाश रहेगा। हालांकि, इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य करना होगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि बाकि कक्षाएं निर्धारित समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 ऐसे में अब नौनिहालों को गर्मी से राहत मिलेगी और अभिभावकों ने भी प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।

दमोह में 40 के पार पंहुचा पारा, चल रही गर्म हवाएं

गौरतलब है कि दमोह जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया था, लेकिन अब गर्मी की तीव्रता को देखते हुए छोटे बच्चों को राहत देने के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

पन्ना में भी अवकाश घोषित

बता दें कि, इससे पहले पन्ना जिला प्रशासन ने भी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी की घोषणा की थी। पन्ना में एक दिन पहले प्राइमरी से 5वीं तक के सभी सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी। हालांकि, शुक्रवार दोपहर को 6वीं से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

समर वेकेशन के बाद खुलेंगे स्कूल

1 मई से स्कूलों का नियमित ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां)शुरू हो जाएंगे। इस तरह अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल सीधे 15 जून के बाद खुलेंगे। यानी छोटे बच्चों को लगभग डेढ़ महीने की राहत मिल गई है।

यहां लू का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए ‘लू’ अलर्ट जारी किया गया है। (mp news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *