DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में फिर गरजा बिहार के सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने विस्फोटक पारी से सबको छोड़ा पीछे

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में फिर गरजा बिहार के सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने विस्फोटक पारी से सबको छोड़ा पीछे

Sarthak Ranjan Stats in DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का जलवा जारी है। उन्होंने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली के खिलाफ फिर से ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके इस सीजन में छठी फिफ्टी है और इस तरह वह 78 रन बनाकर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। सार्थक ने 51 गेंद में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल थे। इस सीजन अब तक वह 26 छक्के लगा चुके हैं और 40 चौके शामिल हैं।

सार्थक रंजन बना चुके हैं सबसे ज्यादा रन

सार्थक ने सात मैचों में 428 रन बना डाले हैं, जिसमें औसत 60 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का रहा है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली 6 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए, जिसमें आर्यन गौर ने 75 और देव लाकड़ा ने 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा समर्थ सेठ ने भी 25 रनों का योगदान दिया।

DPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 सार्थक रंजन 7 7 428 61.14 163.98 40 26
2 यश ढुल 9 9 410 51.25 214.66 35 32
3 यजस शर्मा 7 7 333 55.50 219.08 34 22
4 आर्यन गौर 7 7 305 50.83 168.51 32 15
5 यश भाटिया 7 7 304 76.00 166.12 21 21
6 अनुज रावत 8 8 282 47.00 181.94 25 18
7 सिद्धार्थ जून 9 9 267 33.38 211.90 18 27
8 हिम्मत सिंह 8 8 264 33.00 184.62 14 23
9 सनत सांगवान 6 6 260 52.00 180.56 23 18
10 आयुष दोसजा 7 7 237 39.50 154.90 27 6

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी रही। सार्थक रंजन और यश डबास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सार्थक ने जहां अपना अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं यश 37 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव कांडपाल और अर्जुन रबारी की धीमी पारियों ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स से जीत छीन ली।

इस हार के साथ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है, जहां उसने आठ में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं। वहीं, पुरानी दिल्ली 9 में से पांच मैच जीतकर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *