किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए डीएम नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने देर रात को शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डी मार्केट, गांधी चौक, मनोरंजन क्लब और कलटैक्स सहित विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और पंडालों में सुगम आवागमन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सतर्कता से कार्य करने का दिया निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करें। सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास निगरानी बढ़ाने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए डीएम नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने देर रात को शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डी मार्केट, गांधी चौक, मनोरंजन क्लब और कलटैक्स सहित विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और पंडालों में सुगम आवागमन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सतर्कता से कार्य करने का दिया निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करें। सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास निगरानी बढ़ाने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

