शेखपुरा में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में यह रैली समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक निकाली गई। इसका उद्देश्य नागरिकों को अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर ससम्मान राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सेल्फी पॉइंट पर युवाओं की भीड़ रैली को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारे और गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जहां लोगों ने तस्वीरें लीं। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनके हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरों पर देशभक्ति की चमक मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और कर्मचारी भी बच्चों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में वरीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा जिले के वरीय अधिकारियों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार और डीईओ मो. तनवीर आलम प्रमुख थे। इनके अलावा जनप्रतिनिधि और अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। रैली का समापन सदर अस्पताल परिसर में हुआ, जहां सीएस डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह और अस्पताल कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जिले वासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का एक माध्यम है। रैली का समापन ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। शेखपुरा में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में यह रैली समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक निकाली गई। इसका उद्देश्य नागरिकों को अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर ससम्मान राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सेल्फी पॉइंट पर युवाओं की भीड़ रैली को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारे और गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था, जहां लोगों ने तस्वीरें लीं। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनके हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरों पर देशभक्ति की चमक मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और कर्मचारी भी बच्चों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में वरीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा जिले के वरीय अधिकारियों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार और डीईओ मो. तनवीर आलम प्रमुख थे। इनके अलावा जनप्रतिनिधि और अन्य जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। रैली का समापन सदर अस्पताल परिसर में हुआ, जहां सीएस डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह और अस्पताल कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जिले वासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का एक माध्यम है। रैली का समापन ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।


