डॉ रविंद्र कुमार यादव बने सीतामढ़ी के नए सिविल सर्जन:स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नियुक्ति पत्र,बोले-‘मरीजों को समय पर इलाज प्राथमिकता’

डॉ रविंद्र कुमार यादव बने सीतामढ़ी के नए सिविल सर्जन:स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नियुक्ति पत्र,बोले-‘मरीजों को समय पर इलाज प्राथमिकता’

सीतामढ़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान अब डॉ. रविंद्र कुमार यादव को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। डॉ. यादव इससे पहले जिला मलेरिया पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन, सीतामढ़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सिविल सर्जन के रूप में डॉ. यादव के सामने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की चुनौती होगी। इसमें सदर अस्पताल से लेकर अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) तक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी शामिल है। डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे उनकी प्राथमिकताओं में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मरीजों को समय पर बेहतर इलाज प्रदान करना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। डॉ. यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिले, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने के साथ-साथ अस्पतालों में साफ-सफाई, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं में सुधार पर भी जोर रहेगा। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे डॉ. यादव ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सीतामढ़ी में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान अब डॉ. रविंद्र कुमार यादव को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। डॉ. यादव इससे पहले जिला मलेरिया पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन, सीतामढ़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सिविल सर्जन के रूप में डॉ. यादव के सामने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की चुनौती होगी। इसमें सदर अस्पताल से लेकर अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) तक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी शामिल है। डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे उनकी प्राथमिकताओं में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मरीजों को समय पर बेहतर इलाज प्रदान करना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। डॉ. यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिले, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने के साथ-साथ अस्पतालों में साफ-सफाई, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं में सुधार पर भी जोर रहेगा। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे डॉ. यादव ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *