DM बोले-‘शेखपुरा से भी निकल सकता है नेशनल स्टार्टअप’:‘तेजस इंडिया हैकाथॉन’ का शुभारंभ, युवाओं को दिया नवाचार का मंत्र

DM बोले-‘शेखपुरा से भी निकल सकता है नेशनल स्टार्टअप’:‘तेजस इंडिया हैकाथॉन’ का शुभारंभ, युवाओं को दिया नवाचार का मंत्र

शेखपुरा के बाजितपुर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को ‘तेजस इंडिया हैकाथॉन’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीक, नवाचार और समस्या समाधान से जुड़े विचारों को लेकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और डीडीसी राकेश कुमार को ‘जल-जीवन-हरियाली’ के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… युवाओं की सोच में बदलाव की ताकत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शेखर आनंद ने कहा कि युवाओं के पास नई सोच, तकनीकी क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने की बेहतर क्षमता है। किसी भी बड़े बदलाव या काम की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। कई क्षेत्रों में नवाचार की संभावना डीएम ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, परिवहन, पर्यावरण, रोजगार और स्थानीय उद्योग जैसे क्षेत्रों में नवाचार की काफी संभावनाएं हैं। युवाओं को स्थानीय समस्याओं को पहचानकर तकनीक के जरिए उनके समाधान पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर बड़ा स्टार्टअप किसी मेट्रो शहर से ही शुरू हो। शेखपुरा जैसे जिले से निकला बेहतर विचार भी राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। सरकार दे रही उद्यमिता को बढ़ावा डीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता और मार्गदर्शन दे रही है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। हैकाथॉन के आयोजन को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राएं तकनीकी समस्याओं के समाधान और नए आइडिया पर काम करने को लेकर सक्रिय नजर आए। टीमवर्क और समस्या समाधान पर जोर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीमवर्क, समस्या-समाधान और नवाचार की संस्कृति विकसित करने में मदद करती हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर मिलता है। प्रशासन और उद्योग जगत के लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और उद्योग जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इनमें कॉलेज के प्राचार्य, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहदेव दास, शांतिलाल स्वीट्स के संस्थापक अर्जुन कुमार राय, जिला योजना पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, कॉलेज के शिक्षक, स्टार्टअप सेल की टीम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। शेखपुरा के बाजितपुर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को ‘तेजस इंडिया हैकाथॉन’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीक, नवाचार और समस्या समाधान से जुड़े विचारों को लेकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और डीडीसी राकेश कुमार को ‘जल-जीवन-हरियाली’ के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… युवाओं की सोच में बदलाव की ताकत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शेखर आनंद ने कहा कि युवाओं के पास नई सोच, तकनीकी क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने की बेहतर क्षमता है। किसी भी बड़े बदलाव या काम की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। कई क्षेत्रों में नवाचार की संभावना डीएम ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, परिवहन, पर्यावरण, रोजगार और स्थानीय उद्योग जैसे क्षेत्रों में नवाचार की काफी संभावनाएं हैं। युवाओं को स्थानीय समस्याओं को पहचानकर तकनीक के जरिए उनके समाधान पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर बड़ा स्टार्टअप किसी मेट्रो शहर से ही शुरू हो। शेखपुरा जैसे जिले से निकला बेहतर विचार भी राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। सरकार दे रही उद्यमिता को बढ़ावा डीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता और मार्गदर्शन दे रही है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। हैकाथॉन के आयोजन को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राएं तकनीकी समस्याओं के समाधान और नए आइडिया पर काम करने को लेकर सक्रिय नजर आए। टीमवर्क और समस्या समाधान पर जोर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीमवर्क, समस्या-समाधान और नवाचार की संस्कृति विकसित करने में मदद करती हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर मिलता है। प्रशासन और उद्योग जगत के लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और उद्योग जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इनमें कॉलेज के प्राचार्य, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहदेव दास, शांतिलाल स्वीट्स के संस्थापक अर्जुन कुमार राय, जिला योजना पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, कॉलेज के शिक्षक, स्टार्टअप सेल की टीम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *