शेखपुरा में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने अरियरी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेलछी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और छात्राओं के खान-पान का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी के आगमन पर कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने उत्साह के साथ स्वागत गान गाया और पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं के इस स्वागत से प्रसन्न होकर जिला पदाधिकारी ने उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं से कविता पाठ भी सुने साथ ही, उन्हें नियमित शिक्षा के साथ सुबह में योगाभ्यास करने की सलाह दी। ज्ञान बढ़ाने के लिए गूगल और यूट्यूब जैसे डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करने का सुझाव भी दिया। शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए जिला पदाधिकारी ने छात्रा सुप्रिया कुमारी से 29 का पहाड़ा सुनाने को कहा। उन्होंने अन्य छात्राओं से कविता पाठ भी सुने। विद्यालय की जरूरतों को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि संस्थान में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षक, म्यूजिक टीचर और संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा, बेलछी ग्राम के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) के निर्माण के लिए नियमानुसार एक औपचारिक पत्र भेजने का निर्देश दिया। इसका मकसद सड़क सुविधा को ठीक करना है। नए शौचालयों के निर्माण का निर्देश संवाद के दौरान छात्राओं ने भोजन के मेन्यू में बदलाव का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया। जिला पदाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और नए शौचालयों के निर्माण का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी सभी समस्याओं और जरूरतों को जल्दी हल करने के लिए राज्य सरकार के ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। शेखपुरा में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने अरियरी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेलछी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और छात्राओं के खान-पान का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी के आगमन पर कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने उत्साह के साथ स्वागत गान गाया और पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं के इस स्वागत से प्रसन्न होकर जिला पदाधिकारी ने उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं से कविता पाठ भी सुने साथ ही, उन्हें नियमित शिक्षा के साथ सुबह में योगाभ्यास करने की सलाह दी। ज्ञान बढ़ाने के लिए गूगल और यूट्यूब जैसे डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करने का सुझाव भी दिया। शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए जिला पदाधिकारी ने छात्रा सुप्रिया कुमारी से 29 का पहाड़ा सुनाने को कहा। उन्होंने अन्य छात्राओं से कविता पाठ भी सुने। विद्यालय की जरूरतों को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि संस्थान में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षक, म्यूजिक टीचर और संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा, बेलछी ग्राम के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) के निर्माण के लिए नियमानुसार एक औपचारिक पत्र भेजने का निर्देश दिया। इसका मकसद सड़क सुविधा को ठीक करना है। नए शौचालयों के निर्माण का निर्देश संवाद के दौरान छात्राओं ने भोजन के मेन्यू में बदलाव का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया। जिला पदाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और नए शौचालयों के निर्माण का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी सभी समस्याओं और जरूरतों को जल्दी हल करने के लिए राज्य सरकार के ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

