ओडिशा से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी मशीनरी लेकर जा रहा एक बड़ा ट्रक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ट्रक ज्यादा ऊंचा और चौड़ा होने की वजह से रास्ते में कई जगह दिक्कतें पैदा कर रहा है। टकराने या फंसने की थी आशंका इसकी वजह से कई जगहों पर ओवरब्रिज और बिजली के तारों को हटाना या ऊपर करना पड़ रहा है। यह मामला कैमूर जिले के मोहनिया से सामने आया है। कुदरा और पुसौली पार करने के बाद यह विशाल ट्रक अब मोहनिया की सीमा में पहुंचने वाला है। मोहनिया स्थित स्टेशन मोड़ के पास NH 19 पर बने फुट ओवरब्रिज से ट्रक के टकराने या फंसने की आशंका थी। राहगीरों की बड़ी भीड़ जमा हुई इसे देखते हुए प्रशासन और तकनीकी टीम ने एहतियाती कदम उठाए हैं। फुट ओवरब्रिज के जोड़ को काटा या खोला जा रहा है। वहां मौजूद तकनीशियन शैलेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रिज को जोड़ से खोलकर क्रेन की मदद से कुछ समय के लिए ऊपर उठाया जाएगा। जैसे ही मशीनरी से लदा यह विशाल ट्रक पुल के नीचे से सुरक्षित गुजर जाएगा, क्रेन की सहायता से फुट ओवरब्रिज को वापस अपनी जगह पर लगाकर जोड़ दिया जाएगा। इस काम को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की बड़ी भीड़ जमा हो रही है। फिलहाल ट्रैफिक चालू रखने और किसी भी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ओडिशा से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी मशीनरी लेकर जा रहा एक बड़ा ट्रक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ट्रक ज्यादा ऊंचा और चौड़ा होने की वजह से रास्ते में कई जगह दिक्कतें पैदा कर रहा है। टकराने या फंसने की थी आशंका इसकी वजह से कई जगहों पर ओवरब्रिज और बिजली के तारों को हटाना या ऊपर करना पड़ रहा है। यह मामला कैमूर जिले के मोहनिया से सामने आया है। कुदरा और पुसौली पार करने के बाद यह विशाल ट्रक अब मोहनिया की सीमा में पहुंचने वाला है। मोहनिया स्थित स्टेशन मोड़ के पास NH 19 पर बने फुट ओवरब्रिज से ट्रक के टकराने या फंसने की आशंका थी। राहगीरों की बड़ी भीड़ जमा हुई इसे देखते हुए प्रशासन और तकनीकी टीम ने एहतियाती कदम उठाए हैं। फुट ओवरब्रिज के जोड़ को काटा या खोला जा रहा है। वहां मौजूद तकनीशियन शैलेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रिज को जोड़ से खोलकर क्रेन की मदद से कुछ समय के लिए ऊपर उठाया जाएगा। जैसे ही मशीनरी से लदा यह विशाल ट्रक पुल के नीचे से सुरक्षित गुजर जाएगा, क्रेन की सहायता से फुट ओवरब्रिज को वापस अपनी जगह पर लगाकर जोड़ दिया जाएगा। इस काम को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की बड़ी भीड़ जमा हो रही है। फिलहाल ट्रैफिक चालू रखने और किसी भी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

