7 साल की बच्ची से गंदा काम… पड़ोस से आ रही थीं चीखने की आवाजें, मां ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

7 साल की बच्ची से गंदा काम… पड़ोस से आ रही थीं चीखने की आवाजें, मां ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

Maharashtra Rape News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ अंतर्गत मोशी इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक 40 साल के व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली महज 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की हिमाकत इतनी बढ़ गई थी कि उसने अगले ही दिन दोबारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन इस बार बच्ची की मां की सतर्कता ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत 2 अप्रैल की शाम को हुई। आरोपी, जिसकी पहचान रामु कुंजल निसाद (40) के रूप में हुई है, ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने मासूम को जान से मारने की धमकी दी ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।

मां ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

हैरानी की बात यह है कि एक बार कृत्य करने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा। अगले ही दिन, 3 अप्रैल की सुबह उसने फिर से बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान कमरे से आ रही संदिग्ध आवाजों को सुनकर बच्ची की मां और मौसी ने जब खिड़की से झांका, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई और POCSO एक्ट

वहीं, इस मामले को लेकर पीड़ित बच्ची कीं शिकायत पर एमआईडीसी भोसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामु निसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद मोशी और आसपास के इलाकों में नागरिकों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और वे सुनिश्चित करेंगे कि अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *