पटना में आयोजित देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने देशरत्न को नमन किया और उनके योगदान को याद किया। निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के दिए निर्देश समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह, मंदिरी नाले के कार्यों तथा नए बांस घाट में बन रहे विद्युत शवदाह गृह का जायजा लिया। अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि, सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीएम नीतीश ने आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक विकास पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कई बॉटलिंग प्लांट का काम शुरू हो चुका है और आज एक प्रमुख बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने बताया कि, मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण वे स्वयं उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेके सीमेंट फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। पटना में आयोजित देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने देशरत्न को नमन किया और उनके योगदान को याद किया। निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के दिए निर्देश समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह, मंदिरी नाले के कार्यों तथा नए बांस घाट में बन रहे विद्युत शवदाह गृह का जायजा लिया। अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि, सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीएम नीतीश ने आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक विकास पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कई बॉटलिंग प्लांट का काम शुरू हो चुका है और आज एक प्रमुख बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने बताया कि, मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण वे स्वयं उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेके सीमेंट फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।


