जींद में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज:बकरा ईद पर मुस्लिम समाज ने लगाए पोस्टर, सरकार से की घोषणा की अपील

जींद में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज:बकरा ईद पर मुस्लिम समाज ने लगाए पोस्टर, सरकार से की घोषणा की अपील

हरियाणा के जींद जिले में बकरा ईद के अवसर पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर मुस्लिम समाज जिला जींद कमेटी द्वारा लगाए गए थे। ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। ‘उन पर होने वाले अत्याचारों को रोका जा सके’ मुस्लिम समाज के प्रधान डॉ. इस्लाम ने बताया कि जींद में बकरा ईद का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज ने सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग रखी है।डॉ. इस्लाम ने कहा कि गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, ताकि उन पर होने वाले अत्याचारों को रोका जा सके। उन्होंने तर्क दिया कि अत्याचार कोई और करता है, लेकिन बदनाम किसी और समाज को होना पड़ता है। इसी कारण सरकार से यह मांग की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *