बक्सर के धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग तेज:जदयू विधायक संतोष निराला ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, 1995 से मांग लंबित

बक्सर के धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग तेज:जदयू विधायक संतोष निराला ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, 1995 से मांग लंबित

बक्सर के धनसोई को प्रखंड बनाने की दो दशक पुरानी मांग एक बार फिर विधानसभा में उठाई गई है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक संतोष निराला ने सदन में यह मुद्दा उठाया और विधानसभा अध्यक्ष को लोगों की परेशानियों से अवगत कराया। धनसोई को प्रखंड बनाने की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय लोगों को वर्तमान में अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए लगभग 25 किलोमीटर दूर राजपुर प्रखंड जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। यह मांग 1995 से लंबित है, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने इटाढ़ी उच्च विद्यालय के मैदान में एक जनसभा में धनसोई को प्रखंड बनाने का वादा किया था। उन्होंने वर्ष 2000 की चुनावी सभा में भी इस वादे को दोहराया था। CM ने धनसोई को प्रखंड बनाने का दिया था आश्वासन इसके बाद, 2005 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामविलास पासवान, सुशील कुमार मोदी और सुषमा स्वराज ने भी धनसोई को प्रखंड का दर्जा दिलाने की वकालत की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पिछले विधानसभा चुनाव के समय तियरा और धनसोई के कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभाओं में धनसोई को प्रखंड बनाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इसके बाद जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव भी मांगा गया था। राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने भी नवंबर 2024 में विधानसभा में धनसोई बाजार को प्रखंड बनाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के बाद प्रखंड कार्यालय के लिए जमीन की मापी भी की गई थी, लेकिन आज तक धनसोई को प्रखंड नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने जल्द से जल्द धनसोई को प्रखंड बनाने का अनुरोध किया था। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद होगी कार्रवाई उस समय उनको जबाब में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के धनसोई बजार को नया प्रखंड का दर्जा दिए जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रतिवेदन प्रमंडलीय आयुक्त को भेजा गया है। प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से बोर्ड को प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार करवाई की जाएगी। वहीं इस बार भी जब वर्तमान विधायक संतोष निराला द्वारा धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग की गई तो कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने इस बार भी वही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बक्सर के जिलाधिकारी से प्रखंड बनाने के लिए स्पष्ट मनतब के साथ विहिप प्रपत्र में प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उसके बाद ही इसपर आगे की करवाई की जाएगी । बक्सर के धनसोई को प्रखंड बनाने की दो दशक पुरानी मांग एक बार फिर विधानसभा में उठाई गई है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक संतोष निराला ने सदन में यह मुद्दा उठाया और विधानसभा अध्यक्ष को लोगों की परेशानियों से अवगत कराया। धनसोई को प्रखंड बनाने की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय लोगों को वर्तमान में अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए लगभग 25 किलोमीटर दूर राजपुर प्रखंड जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। यह मांग 1995 से लंबित है, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने इटाढ़ी उच्च विद्यालय के मैदान में एक जनसभा में धनसोई को प्रखंड बनाने का वादा किया था। उन्होंने वर्ष 2000 की चुनावी सभा में भी इस वादे को दोहराया था। CM ने धनसोई को प्रखंड बनाने का दिया था आश्वासन इसके बाद, 2005 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामविलास पासवान, सुशील कुमार मोदी और सुषमा स्वराज ने भी धनसोई को प्रखंड का दर्जा दिलाने की वकालत की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पिछले विधानसभा चुनाव के समय तियरा और धनसोई के कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभाओं में धनसोई को प्रखंड बनाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इसके बाद जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव भी मांगा गया था। राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने भी नवंबर 2024 में विधानसभा में धनसोई बाजार को प्रखंड बनाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के बाद प्रखंड कार्यालय के लिए जमीन की मापी भी की गई थी, लेकिन आज तक धनसोई को प्रखंड नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने जल्द से जल्द धनसोई को प्रखंड बनाने का अनुरोध किया था। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद होगी कार्रवाई उस समय उनको जबाब में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के धनसोई बजार को नया प्रखंड का दर्जा दिए जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रतिवेदन प्रमंडलीय आयुक्त को भेजा गया है। प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से बोर्ड को प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार करवाई की जाएगी। वहीं इस बार भी जब वर्तमान विधायक संतोष निराला द्वारा धनसोई को प्रखंड बनाने की मांग की गई तो कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने इस बार भी वही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बक्सर के जिलाधिकारी से प्रखंड बनाने के लिए स्पष्ट मनतब के साथ विहिप प्रपत्र में प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उसके बाद ही इसपर आगे की करवाई की जाएगी ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *