Delhi Premier League 2026 में नहीं थम रहा पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का तूफान, 2 मैचों में ही उड़ा दिए हैं 11 छक्के

Delhi Premier League 2026 में नहीं थम रहा पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का तूफान, 2 मैचों में ही उड़ा दिए हैं 11 छक्के

Sarthak Ranjan in DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 17 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने चार मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में उन्हें जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टाई होने के बाद वे हार गए थे। टीम का प्रदर्शन भले ही मिला-जुला रहा हो, लेकिन कप्तान सार्थक रंजन का धमाल जारी है। बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने अब तक दो मैचों में बल्लेबाजी की है और 79 की औसत से 159 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 11 छक्के निकले हैं।

ढुल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल यश ढुल के नाम है, जिन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 66.00 की औसत से 264 रन बनाए हैं। हालांकि, सार्थक रंजन ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं और दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया है। सार्थक इस सीजन में 95 रन की एक बेहतरीन पारी भी खेल चुके हैं। सार्थक की टीम में हर्षित राणा, मयंक डागर और यश भाटिया जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, हर्षित राणा चोट के कारण अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सार्थक डीपीएल के सातवें मुकाबले में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, इस मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अगले मुकाबले में सार्थक ने 95 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम को सीजन की पहली जीत मिली।

सार्थक रंजन पांचवें स्थान पर

इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में यश ढुल (264 रन) शीर्ष पर हैं। इसके बाद यश शर्मा (201 रन), अनुज रावत (167 रन) और लक्ष्य थरेजा (163 रन) का नंबर आता है। सार्थक रंजन 159 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं, जबकि उन्होंने महज दो मुकाबले ही खेले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *