एक ओवर में 4 छक्के, Gurnoor Brar की तूफानी बैटिंग के बाद Gautam Gambhir का रिएक्शन जमकर हो रहा वायरल

एक ओवर में 4 छक्के, Gurnoor Brar की तूफानी बैटिंग के बाद Gautam Gambhir का रिएक्शन जमकर हो रहा वायरल

Gurnoor Brar 4 Sixes in Warm Up Match: श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और फिर रवींद्र जड़ेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन आखिरी में गुरनूर बराड़ ने जो किया वह चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़ दिए। टीम इंडिया ने 90 ओवर में 357 रन बना लिए हैं और उसके 4 विकेट अभी भी बाकी है। बराड़ 18 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे तो पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

गौतम गंभीर का रिएक्शन हो रहा वायरल

यशस्वी जायसवाल का शानदार कैच लपकने वाले दुलीम सूदीरा श्रीलंका की ओर से दिन का आखिरी ओवर फेंकने आए। पहली गेंद का सामना देवदत्त पडिक्कल ने किया और एक रन लेकर बराड़ को स्ट्राइक दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर बराड़ ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद को फिर से उन्होंने बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ओवर की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया लेकिन अगली दोनों गेंदों पर बराड़ ने छक्का जड़ महफील लूट ली। भारत के 11वें नंबर के बल्लेबाज की बैटिंग देख गौतम गंभीर भी खुद को नहीं रोक पाए और ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर तालियां बजाने लगे। उनके साथ रवींद्र जडेजा भी हंसी नहीं रोक पाए। भारतीय टीम अब मेजबान टीम की पहली पारी से सिर्फ 6 रन पीछे है।

श्रीलंका XI ने घोषित की पहली पारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका XI ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 363 रन बनाकर घोषित कर दी। निशान मदुष्का और रविंदु रसनथा ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। निशान 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रविंदु ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 171 के स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान सोनल दिनुशा ने रमेश मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जुटाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। सोनल ने टीम के खाते में 52 रन जोड़े, जबकि रमेश मेंडिस ने 32 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बराड़ ने 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभाला। केएल राहुल 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। देवदत्त पड्डिकल ने 18 चौकों के साथ नाबाद 142 रन बना लिए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। मानव सुथार ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *