Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

राष्ट्रीय राजधानी में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने का आग्रह किया है। परामर्श के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए नियंत्रित इलाकों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी।

इसके अलावा, रविवार शाम को होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर दो बजे से यातायात पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने यात्रियों को मैच के दिन के लिए जारी मार्ग में किए गए बदलावों का पालन करने, यथासंभव मेट्रो का उपयोग करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। स्टेडियम न जाने वाले आम लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *