राहुल रॉय की खराब सेहत की अफवाहों पर दीपक तिजोरी ने बताई सच्चाई, बोले- मैं उनके टच में हूं

राहुल रॉय की खराब सेहत की अफवाहों पर दीपक तिजोरी ने बताई सच्चाई, बोले- मैं उनके टच में हूं

Deepak Tijori statement Rahul Roy health: 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात करोड़ों दिलों की धड़कन बनने वाले अभिनेता राहुल रॉय का स्टारडम पिछले कुछ समय से ढलान पर है। हाल ही में एक मशहूर यूट्यूबर के साथ बनाया गया उनका एक वीडियो और कुछ अन्य सोशल मीडिया क्लिप्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए थो। इन वीडियोज में राहुल की शारीरिक स्थिति और उनके बोलने के तरीके को देखकर कुछ यूजर्स ने उनके स्टारडम का मजाक उड़ाना और उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की चिंताएं और अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं।

इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच अब उनके पुराने दोस्त और ‘आशिकी’ के सह-कलाकार दीपक तिजोरी अपने भाई जैसे दोस्त के समर्थन में खुलकर आगे आए हैं। दीपक ने राहुल रॉय की सेहत को लेकर इंटरनेट पर फैलाई जा रही सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

राहुल रॉय की सेहत पर दीपक तिजोरी का बयान (Deepak Tijori statement Rahul Roy health)

दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि राहुल रॉय के साथ उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत और गहरा है जितना पहले था। राहुल की बिगड़ती सेहत के दावों को खारिज करते हुए दीपक ने कहा, “मैं रॉय के साथ नियमित रूप से बातचीत करता हूं। रॉय आज भी मेरे भाई और बेहद अजीज दोस्त हैं। वह बिल्कुल सुरक्षित, स्वस्थ और ठीक हैं।” उन्होंने राहुल को उनके उपनाम ‘रॉय’ से संबोधित करते हुए फैंस से अपील की कि वह ऐसी मनगढ़ंत खबरों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।”

दीपक ने सेलेब्रिटीज को लेकर उड़ने वाली झूठी खबरों पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अक्सर ऐसी कहानियों का हिस्सा बना दिया जाता है जिनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, “लोग बेवजह सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ भी लिख देते हैं। अतीत में मेरे बारे में भी ऐसी कई बातें लिखी गईं जो सच नहीं थीं। गलत और झूठी खबरों से निपटना अब हमारे इस पेशे का एक ऐसा हिस्सा बन गया है जिसे हम चाहकर भी रोक नहीं सकते।”

राहुल रॉय कर चुके हैं ट्रोलर्स की बोलती बंद (Rahul Roy star stardom down news)

बता दें, साल 2020 में फिल्म ”एलएसी – लाइव द बैटल इन कारगिल’ की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को कारगिल की भीषण ठंड में ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद लंबे समय तक अस्पताल में उनका इलाज चला और वह धीरे-धीरे ठीक होकर काम पर वापस लौटे। इस साल की शुरुआत में जब राहुल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो कुछ लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया था। जिसका जवाब राहुल ने सभी को दिया था।

Deepak Tijori statement Rahul Roy health

राहुल रॉय ने सुनाई थी ब्रेन स्ट्रोक से पहले की कहानी

राहुल रॉय ने करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और मजबूत संदेश लिखा था। राहुल ने लिखा था, “मैं पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपना काम कर रहा हूं। मुझ पर ब्रेन स्ट्रोक से पहले के कुछ कानूनी और वित्तीय मामले हैं जिन्हें मुझे चुकाना है। अगर आप मेरे संघर्षों या मेरी सादगी का उपहास उड़ाते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपकी सोच के बारे में ज्यादा बताता है। अगर आपको वाकई मेरी इतनी चिंता है, तो दूसरों का मजाक उड़ाने के बजाय मुझे कोई सम्मानजनक काम ढूंढने में मदद करें। मैं मेहनत करके कमा रहा हूं। स्ट्रोक के बाद मेरा सक्रिय रहना बहुत जरूरी है और मैं जब तक जिंदा हूं, काम करना चाहता हूं क्योंकि यही मुझे हिम्मत देता है। आप मुझे तोड़ नहीं सकते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *