पूर्णिया में मंदिर में पूजा करने के दौरान युवक को हार्ट अटैक आया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के सिटी काली मंदिर की है। युवक की मौत के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेजा है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के मंझली चौक निवासी रतन कुमार चौधरी के रुप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पत्नी ने बताया कि पति रतन कुमार चौधरी मधुबनी मंझली चौक स्थित घर से पूर्णिया सिटी काली मंदिर पूजा करने गए थे। स्थानीय विनोद साह ने बताया कि वे मंदिर परिसर में पूजा कर रहे थे। दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज मां काली के दर्शन के बाद वे सौरा नदी में जाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। पूजा अर्चना के बाद वे सीढ़ियों से होते हुए वापस मंदिर की ओर आ रहे थे, तभी सीढ़ी चढ़ते हुए दिल का तेज दौरा उठा और कुछ ही देर में उनकी तड़पकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रतन को दिल की बीमारी थी, जिसे लेकर उसका इलाज भी चल रहा था। उन्हें अकेले नहीं छोड़ते थे। युवक की अचानक मौत से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद मो गुलाब मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों के सामूहिक कोशिश से शव की शिनाख्त कर ली गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। पूर्णिया में मंदिर में पूजा करने के दौरान युवक को हार्ट अटैक आया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के सिटी काली मंदिर की है। युवक की मौत के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेजा है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के मंझली चौक निवासी रतन कुमार चौधरी के रुप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पत्नी ने बताया कि पति रतन कुमार चौधरी मधुबनी मंझली चौक स्थित घर से पूर्णिया सिटी काली मंदिर पूजा करने गए थे। स्थानीय विनोद साह ने बताया कि वे मंदिर परिसर में पूजा कर रहे थे। दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज मां काली के दर्शन के बाद वे सौरा नदी में जाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। पूजा अर्चना के बाद वे सीढ़ियों से होते हुए वापस मंदिर की ओर आ रहे थे, तभी सीढ़ी चढ़ते हुए दिल का तेज दौरा उठा और कुछ ही देर में उनकी तड़पकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रतन को दिल की बीमारी थी, जिसे लेकर उसका इलाज भी चल रहा था। उन्हें अकेले नहीं छोड़ते थे। युवक की अचानक मौत से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। खबर मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद मो गुलाब मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों के सामूहिक कोशिश से शव की शिनाख्त कर ली गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है।


