खगड़िया में दुकानदार पर जानलेवा हमला:दुकान से घर लौटते समय रास्ते में दो लोगों ने रोका; सिर, पेट और पीठ पर चाकू से वार किए

खगड़िया में दुकानदार पर जानलेवा हमला:दुकान से घर लौटते समय रास्ते में दो लोगों ने रोका; सिर, पेट और पीठ पर चाकू से वार किए

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में शुक्रवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। घायल दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में दो लोगों ने रोका और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद दोनों ने दुकानदार पर सिर, पेट और पीठ सहित शरीर के कई हिस्से पर चाकू से वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। दुकानदार के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पूरा मामला तेमथा करारी वार्ड संख्या 02 का है। दुकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में हमला घायल युवक की पहचान गांव निवासी मिट्ठू कुमार(23) पुत्र केदार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मिट्ठू कुमार परबत्ता बाजार में किराना का दुकान चलाता है। वह आज रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव के ही रंजीत कुमार और संतोष कुमार ने रोक लिया। दोनों पहले मिट्ठू को गाली देने लगे। जब मिट्ठू ने इसका विरोध किया तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट,पीठ, सिर और शरीर पर कई वार किए लोगों ने बताया कि हमलावरों ने मिट्ठू कुमार पर कई वार किए, जिससे उनके पेट, सिर, पीठ और पंजरे में गंभीर चोटें आईं। घायल की चीखने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मिट्ठू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर है। पिता ने दोनों हमलावरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया घायल युवक के पिता केदार शर्मा ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के रंजीत कुमार और संतोष कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी में जुटी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में शुक्रवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। घायल दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में दो लोगों ने रोका और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद दोनों ने दुकानदार पर सिर, पेट और पीठ सहित शरीर के कई हिस्से पर चाकू से वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। दुकानदार के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पूरा मामला तेमथा करारी वार्ड संख्या 02 का है। दुकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में हमला घायल युवक की पहचान गांव निवासी मिट्ठू कुमार(23) पुत्र केदार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मिट्ठू कुमार परबत्ता बाजार में किराना का दुकान चलाता है। वह आज रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव के ही रंजीत कुमार और संतोष कुमार ने रोक लिया। दोनों पहले मिट्ठू को गाली देने लगे। जब मिट्ठू ने इसका विरोध किया तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट,पीठ, सिर और शरीर पर कई वार किए लोगों ने बताया कि हमलावरों ने मिट्ठू कुमार पर कई वार किए, जिससे उनके पेट, सिर, पीठ और पंजरे में गंभीर चोटें आईं। घायल की चीखने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मिट्ठू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर है। पिता ने दोनों हमलावरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया घायल युवक के पिता केदार शर्मा ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के रंजीत कुमार और संतोष कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी में जुटी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *